भारत

वंदे भारत ट्रेन को बनाया गया निशाना, किया पथराव, नाबालिगों ने जो खुलासा किया वो हैरान कर देगा

jantaserishta.com
21 July 2025 5:56 PM IST
वंदे भारत ट्रेन को बनाया गया निशाना, किया पथराव, नाबालिगों ने जो खुलासा किया वो हैरान कर देगा
x
मचा हड़कंप.
बेतिया: देश की सबसे आधुनिक और तेज़ ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर असामाजिक तत्वों की शरारत का शिकार बन गई. बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के चनपटिया स्टेशन के पास शनिवार की देर शाम वंदे भारत (गाड़ी संख्या 26501) पर चार नाबालिग लड़कों ने अचानक पत्थर फेंक दिए, जिससे ट्रेन के दो कोचों के शीशे चकनाचूर हो गए.
घटना उस समय हुई जब पाटलिपुत्र से गोरखपुर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस चनपटिया स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही थी. उसी दौरान ट्रैक के किनारे खड़े चार लड़कों ने एकाएक सी-4 और सी-5 कोच पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया. इससे कोच के शीशे टूट गए और ट्रेन में बैठे यात्रियों में भगदड़ और दहशत फैल गई.
घटना के तुरंत बाद ट्रेन को रोका गया और RPF टीम ने जांच शुरू की. एक सतर्क RPF जवान ने पत्थरबाज़ी के तुरंत बाद एक संदिग्ध लड़के की तस्वीर खींच ली थी. इसके बाद इलाके के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिससे चारों आरोपियों की पहचान हो गई.
RPF और GRP की संयुक्त टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में सभी नाबालिग निकले, जो चनपटिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं. पूछने पर उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने 'मज़े में' चलती ट्रेन पर पत्थर फेंके. किसी प्रकार की जानबूझकर दुश्मनी या साजिश नहीं थी.
रेलवे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए रेलवे एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. नाबालिगों की इस हरकत को लेकर स्थानीय प्रशासन ने सख्ती के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story