भारत

वंदे भारत ट्रेन को फिर बनाया निशाना, पथराव से हड़कंप

jantaserishta.com
19 March 2024 9:20 AM IST
वंदे भारत ट्रेन को फिर बनाया निशाना, पथराव से हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रायबरेली: गोरखपुर-प्रयागराज वंदे भारत ट्रेन पर सोमवार को पथराव हो गया। ट्रेन में लगे शीशे के बाहरी भाग में चटकने के निशान मिले हैं। इसकी सूचना आरपीएफ को दी गई है। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सोमवार को गोरखपुर से चलकर प्रयागराज को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन पर सुबह 1115 बजे बछरावां क्षेत्र के नीमटीकर गांव के पास पहुंची। इसी दौरान ट्रेन में पथराव किया गया। पत्थर बाजी की घटना में वंदे भारत के कोच में लगे शीशे के बाहरी भाग में चटकने के निशान पड़ गए।
इसके बाद बछरावां रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत को रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया की सिर्फ एक कोच के खिड़की के शीशे पर पत्थर लगने के निशान पाए गए। जिसकी सूचना आरपीएफ रायबरेली को दी गई और आरपीएफ द्वारा मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि के साथ रेलवे को भी कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है। वंदे भारत अपने निर्धारित समय से 5 मिनट की देरी से रॉयबरेली स्टेशन पर आई और फिर प्रयागराज को प्रस्थान कर गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story