भारत

उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

jantaserishta.com
12 March 2024 2:35 PM IST
उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ
x

उत्तराखंड को वंदे भारत ट्रेन की सौगात, प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया शुभारंभ

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को एक और सौगात दी। पीएम मोदी ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से देहरादून से लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की। रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को लेकर स्टेशन पर कई एलईडी लगाई गई थी।
इस दौरान 'एक स्टेशन, एक उत्पाद' कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई। देहरादून-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन में पहली यात्रा को यादगार बनाने के लिए रेलवे ने नि:शुल्क टिकट मुहैया कराए थे।
रेलवे ने देहरादून स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो से वंदे भारत एक्सप्रेस को पहली बार रवाना किया। कार्यक्रम के लिए देहरादून रेलवे स्टेशन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, रेलवे के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story