भारत

वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला, पत्थरबाजी के बाद रेलवे के अधिकारियों ने क्या बताया?

jantaserishta.com
5 Sept 2024 1:18 PM IST
वंदे भारत ट्रेन पर फिर हमला, पत्थरबाजी के बाद रेलवे के अधिकारियों ने क्या बताया?
x
मचा हड़कंप.
लखनऊ: लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22346) पर अज्ञात शख्स ने पत्थरबाजी की. यह घटना वाराणसी के आसपास बुधवार रात हुई. रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब 8.15 बजे आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के C5 के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया. इंडियन रेलवे की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन नंबर 22346 पर पत्थरबाजी की गई है. ट्रेन लखनऊ से पटना जा रही थी. बनारस और काशी के बीच रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पत्थर फेंका गया. पत्थरबाजी की घटना रात करीब 20:15 बजे की है. मामला सामने आने के बाद RPF ने कार्रवाई की है.
बनारस एवं काशी के RPF स्टाफ द्वारा घटनास्थल की नाकाबंदी करके तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत आउट पोस्ट काशी पर मुकदमा दर्ज किया गया है. इसकी जांच प्रभारी निरीक्षक RPF व्यासनगर के द्वारा की जा रही है. लोकल इनपुट जुटाए जा रहे हैं और वंदे भारत में लगे कैमरे को चेक करने की कोशिश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story