भारत
रांची-पटना के बीच वंदे भारत का परिचालन शुरू, पीएम ने ऑनलाइन दिखाई हरी झंडी
jantaserishta.com
27 Jun 2023 1:04 PM IST

x
रांची: रांची और पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इसे हरी झंडी दिखाई। सुबह 10.53 के आसपास रांची रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन छह घंटे में पटना तक का सफर तय करेगी।
ट्रेन को रांची स्टेशन से रवाना किए जाने के दौरान झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रांची के सांसद संजय सेठ सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। पहले दिन ट्रेन में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यात्रा का अवसर उपलब्ध कराया गया है। 28 जून से इसका नियमित परिचालन होगा। पटना से यह ट्रेन सुबह 7:00 बजे खुलेगी। यहां से जहानाबाद, गया होते हुए कोडरमा पहुंचने का समय 9:35 है। 10:33 में हजारीबाग, 11:35 में बरकाकाना, 12:20 में मेसरा, 13:00 बजे रांची और 13:20 बजे हटिया पहुंचेगी।
हटिया से वापसी में यह ट्रेन 15:55 बजे खुलेगी। 16:10 पर रांची पहुंचेगी और 5 मिनट रुकने के बाद 16:15 में यहां से प्रस्थान करेगी। 16:35 बजे मेसरा, 17:30 बजे बरकाकाना, 18:30 बजे हजारीबाग, 19:23 बजे कोडरमा, 20:45 बजे गया पहुंचेगी। गया में 10 मिनट रुकने के बाद 20:55 पर प्रस्थान करेगी और 21:28 जहानाबाद एवं 22:10 पर पटना जंक्शन पहुंचेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





