भारत
वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को यात्रियों से मिल रही जबरदस्त सराहना
Shantanu Roy
6 Feb 2026 10:15 PM IST

x
बड़ी खबर
Kamakhya. कामाख्या। हावड़ा मार्ग पर संचालित वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को यात्रियों से उत्साहवर्द्धन प्रतिक्रिया मिल रही है। यात्री इस सेवा का लाभ उठाते समय काफी अधिक संतुष्टि और खुशी व्यक्त कर रहे हैं। विदित है कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 17 जनवरी, 2026 को किया गया था, जो भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में एक ऐतिहासिक क्षण रहा। यात्रियों ने आधुनिक डिज़ाइन, बढ़ी हुई सुविधा, बेहतरीन यात्रा अनुभव और उन्नत ऑनबोर्ड सुविधाओं की व्यापक सराहना की, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुखद एवं यादगार बन रही है। लंबी दूरी की रेल यात्रा को बदलने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर पेश की गई वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस, विश्व स्तरीय यात्रा सुविधाएं प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कामाख्या और हावड़ा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों ने ट्रेन के सुगम परिचालन, स्वच्छता, अत्याधुनिक संरक्षा सुविधाओं और स्लीपर श्रेणी की आरामदायक व्यवस्था को अपनी सकारात्मक यात्रा अनुभव में योगदान करने वाला प्रमुख कारक बताया है।
यात्रियों ने विशेष रूप से इस ट्रेन में पहली बार शुरू किए गए प्रीमियम बेड रोल की काफी सराहना की है। इसमें कम्बल के लिए संगनेरी प्रिंट वाली कवर दी गई हैं, जो आरामदायक, स्वच्छ और सौंदर्य की दृष्टि से आकर्षक हैं। यात्रियों ने ट्रेन की समयबद्धता की भी बहुत प्रशंसा की है। नियमित परिचालन शुरू होने के बाद से यह ट्रेन लगातार 100% समय की पाबंदी हासिल कर रही है। विशेष रूप से यह उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस पर रेल मदद प्लेटफॉर्म पर लगातार शून्य शिकायतें दर्ज हो रही हैं। हालांकि शुरुआती दिनों में कैटरिंग सेवाओं से संबंधित कुछ शिकायतें आई थीं, लेकिन त्वरित सुधारात्मक कदम उठाए जाने के बाद अब कोई भी नई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अब यात्री ऑनबोर्ड परोसे जाने वाले आहार की बेहतर गुणवत्ता और स्वाद की खुलकर प्रशंसा कर रहे हैं। इसके अलावा, वेस्टिब्यूल शौचालयों के स्वच्छता की भी यात्रियों ने काफी सराहना की है। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस पर तैनात सभी आतिथ्य कर्मचारियों को व्यवस्थित रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि यात्रियों के साथ विनम्र और कुशल व्यवहार सुनिश्चित हो सके। इस उद्घाटन से भारत सरकार का विजन स्पष्ट जाहिर होता है, जिसमें तेज़, सुरक्षित और अधिक आरामदायक रेल यात्रा प्रदान करने के साथ ही सतत और समावेशी विकास को बढ़ावा देना शामिल है। अपनी बढ़ती लोकप्रियता और यात्रियों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ, कामाख्या–हावड़ा मार्ग पर चलने वाली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस नवाचार, उत्कृष्टता और लंबी दूरी की रेल यात्रा के भविष्य का प्रतीक बनकर उभर रही है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





