भारत

आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करती वंदे भारत

Shantanu Roy
20 Sep 2023 2:41 PM GMT
आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करती वंदे भारत
x
जबलपुर। वन्दे भारत एक्सप्रेस देश के हर कोने में नए भारत-विकसित भारत का संदेश ले जा रही हैं। प्रधानमंत्री जी के "मेक इन इंडिया" और "आत्म निर्भर भारत" के विज़न को साकार करने की दिशा में रेल सम्पर्क में सुधार कर रही है साथ ही यात्रियों को तेज गति और आरामदायक यात्रा का विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करती है। वंदे भारत नवाचार की भावना, मेक इन इंडिया और भारत की प्रतिभा का वंदन और अभिनंदन है। वन्दे भारत एक्सप्रेस विकास, आधुनिकता, स्थिरता और आत्मनिर्भरता का पर्याय है।
भारत में निर्मित वन्दे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे की उत्पादन इकाई इंटीग्रल कोच फ़ैक्टरी (आसीएफ) चेन्नई में बनाई जा रही है। यह आधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन भारतीय रेलवे के लिए श्रेष्ठतर डिजाइन, इंटीरियर और गति के मानकों के साथ एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, वंदे भारत ट्रेन "कवच" तकनीक के साथ उन्नत एवं अत्याधुनिक संरक्षा विशेषताओं से लैस है। वंदे भारत ट्रेन चलाने का मुख्य उद्देश्य एक शहर को कम से कम समय में दूसरे शहर के साथ कनेक्ट करना है।
रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन, रानी कमलापति से जबलपुर एवं रानी कमलापति से इन्दौर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस मध्य प्रदेश के लोगों को विशेषकर मध्यम वर्ग, उच्च मध्यम वर्ग, श्रद्धालुओं, किसानों एवं छोटे व मध्यम व्यापारियों तथा पर्यटकों को वंदे भारत ट्रेन बहुत लाभ दे रही है।
वंदे भारत ट्रेन की विशेषताएं:-
 वंदे भारत एक्सप्रेस एक स्व-चालित सेमी-हाई स्पीड ट्रेन सेट है। इस ट्रेन को ‘‘मेक इन इंडिया‘‘ पहल के तहत पूरी तरह से स्वदेश में तैयार किया गया है।
 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में स्टेनलेस स्टील कार बॉडी के चेयर कार कोच हैं।
 160 किमी प्रति घंटे की गति क्षमता।
 वंदे भारत एक्सप्रेस के दोनों सिरों पर दो ड्राइवर कैब कोच हैं।
 ट्रेन में ऑन-बोर्ड वाई-फाई इंफोटेनमेंट, जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली।
 आकर्षक इंटीरियर, टच फ्री सुविधाओं के साथ बायो वैक्यूम शौचालय, डिफ्यूज्ड एलईडी लाइटिंग।
 हर सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट एवं सभी कोचों में सीसीटीवी।
 सूचना प्रदान करने एवं उनके मनोरंजन के लिए प्रत्येक कोच में 32 इंच स्क्रीन।
 यात्रियों को गर्म भोजन, गर्म और ठंडे पेय पदार्थों की उपलब्धता हेतु प्रत्येक कोच में मिनी पेंट्री।
 एक्जिक्यूटिव कोचों में 180 डिग्री घूमने वाली सीटों की अतिरिक्त सुविधा है।
 इस ट्रेन को “कवच” तकनीक से लैस किया गया है जो कि स्वदेश में विकसित ट्रेन कोलिजन एवाॅयडेंस सिस्टम है।
 यह केवल 52 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति और 129 सेकंड में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति तक पहुंच सकती है।
 दिव्यांगों के अनुकूल सीटों के हैंडलों पर ब्रेल अक्षरों में सीट संख्या दी गई है।
वंदे भारत ट्रेन के लाभः-
ऽ पर्यटन को बढ़ावा।
ऽ रोजगार का सृजन।
ऽ किसानों, व्यापारियों को लाभ।
ऽ उच्च शैक्षणिक संस्थान राजधानी से जुड़े।
ऽ चिकित्सा इलाज के लिए एम्स हास्पीटल तक आने-जाने में सुविधा।
ऽ यात्रा समय में बचत।
ऽ पर्यावरण के अनुकूल।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story