भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस: अब अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के यात्रियों को फायदा मिलेगा

jantaserishta.com
5 Jan 2023 9:21 AM IST
वंदे भारत एक्सप्रेस: अब अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के यात्रियों को फायदा मिलेगा
x
नई दिल्ली, 4 जनवरी, (आईएएनएस)| कई राज्यों में वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत के बाद अब पूर्वोत्तर के अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के यात्रियों को इसका फायदा मिलने जा रहा है। देश के कई राज्यों से वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की शुरुआत हो चुकी है। अब यह ट्रेन पूर्वोत्तर के राज्यों से शुरू होने जा रही है। पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत ट्रेन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिल चुकी है। जल्द इसे शुरू किया जा सकता है। फिलहाल देशभर में सात वंदे भारत ट्रेन रेलवे की ओर से चलाई जा रही हैं। सातवीं वंदे भारत ट्रेन हाल ही में पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच शुरू की गई है।
सूत्रों के मुताबिक पूर्वोत्तर में चलाई जाने वाली इस ट्रेन को पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी के बीच चलाया जाएगा। साथ ही इसका परिचालन सिलीगुड़ी जंक्शन-कामाख्या के रास्ते किया जा सकता है। ये ट्रेन 65 किमी प्रति घंटे की ऱफ्तार से चलेगी।
पूर्वोत्तर की इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के यात्रियों को फायदा होगा। देश में पहली वंदे भारत ट्रेन साल 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाई गई थी।
दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार ने देश की आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर 75 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को चलाने का लक्ष्य रखा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story