भारत

दो युवकों से बर्बरता: चोरी के आरोप में पहले पीटा, पत्थरों से भी वार किया गया

jantaserishta.com
12 Nov 2022 11:43 AM IST
दो युवकों से बर्बरता: चोरी के आरोप में पहले पीटा, पत्थरों से भी वार किया गया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने लेकर आई.
मुज्जफरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में चोरी करने वाले दो युवकों को भीड़ ने तालिबानी सजा दी. चोरी करते रंगे हाथों पकड़े जाने पर एक खंभे से बांधकर दोनों को जमकर पीटा गया. डंडों से पिटाई लगाने के बाद उनको पत्थरों से भी मारा गया. घटना के वीडियो सामने आए हैं. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ से छुड़ाया और थाने लेकर आई.
दरअसल, जिले के अहियापुर थाना इलाके के दादर में मार्बल की दुकान है. शुक्रवार को दो युवक खिड़की के जरिए दुकान में चोरी करने के लिए घुसे. अंदर जाकर दोनों चोरी करने लगी.
इसी दौरान किसी को दुकान में चोरों के होने की भनक लग गई. इसके बाद दुकान मालिक सहित इलाके के दूसरे लोगों ने चोरी करने वालों को रंगे हाथ पकड़ लिया और दुकान से बाहर लाकर दोनों को जमकर पीटा. फिर भी मन नहीं भरा तो खंभे से चोरों को बांधा और फिर लाठी से पिटाई लगाई.
घटना के जो वीडियो सामने आए हैं उनमें पिटने वाले चोर जमकर चीखते-चिल्लाते दिखाई दे रहे हैं. एक युवक उन पर लाठियां मारता दिख रहा है. चेहरे और पैर पर लाठी से मार रहा है. इस दौरान युवक जमीन पर पड़ा बड़ा-सा पत्थर उठाता है और चोर से सिर पर दे मारता है.
मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने पुलिस को चोरों की पिटाई की बात बताई. जानकारी मिलते ही अहियारपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दो युवक पोल से बंधे हुए हैं. भीड़ दोनों को घेर कर खड़ी है और उनको पीटा जा रहा है.
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाया और चोरों को अपनी गाड़ी में बिठाया. उनकी पिटाई लगाने वालों को जमकर फटकारा. इस पर दुकान मालिक ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी.
चोरी पर तालिबानी सजा देने के मामले में मुजफ्फरपुर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि दो लोगों को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था. बाद में दुकान मालिक और अन्य लोगों ने उन्हें पीटा है. पुलिस चोरों को थाने ले आई है. दोनों सिंकदरपुर के रहने वाले हैं. मामला दर्ज कर लिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story