भारत

बच्चे को जान से मारने की कोशिश, हाथ-पांव तोड़कर फेंका

jantaserishta.com
29 Jun 2023 8:55 AM IST
बच्चे को जान से मारने की कोशिश, हाथ-पांव तोड़कर फेंका
x
गवाही उसके शरीर पर मौजूद जख्म के निशान दे रहे हैं।
धनबाद: धनबाद में ढाई-तीन साल के एक बच्चे के साथ जैसा बर्बर सलूक हुआ है, उसकी गवाही उसके शरीर पर मौजूद जख्म के निशान दे रहे हैं। बच्चा रेलवे जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर के पास लावारिस हाल में बुरी तरह जख्मी पाया गया। उसके दोनों हाथ और एक पैर टूटे हुए हैं। उसका गला दबाकर जान मारने की कोशिश की गई है। उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। बच्चा कौन है और उसके माता-पिता कौन हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
बच्चे को बुधवार को रिजर्वेशन काउंटर के समीप एक यात्री ने देखा। वह अर्धबेहोशी की हालत में कराह रहा था। यात्री ने चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दी। चाइल्ड लाइन ने तत्परता दिखाते हुए मासूम को तत्काल रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएस रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों के अनुसार मासूम की स्थिति काफी गंभीर है। बच्चे को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले विक्रम ठाकुर और चाइल्ड लाइन कर्मी चंदना ने बताया कि टिकट काउंटर के पास अज्ञात बच्चा मिला है।
हालत देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि उसे जान से मारने की कोशिश की गयी थी। जिसने भी यह कोशिश की, वो उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए। बच्चे के स्वस्थ होने के बाद उसे चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया जायेगा। उसके बाद आगे की जांच और कार्रवाई चाइल्ड वेलफेयर कमिटी करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story