भारत

वैन चांडिल में खड़े डंपर से टकराई, महिला की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
13 March 2023 2:26 PM GMT
वैन चांडिल में खड़े डंपर से टकराई, महिला की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
जमशेदपुर। पटना से जमशेदपुर आ रही एक वैन चांडिल में खड़े डंपर से टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में वैन पर सवार एक महिला की मौत हो गई है। यह महिला जुगसलाई की रहने वाली सपना गोयल हैं। इसके अलावा, तीन लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना होते ही घायलों को सोमवार को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने सपना गोयल को मृत घोषित किया। बताते हैं कि वैन पर सवार सभी लोग एक रिसेप्शन पार्टी से बिहार के पटना से जमशेदपुर आ रहे थे‌। तभी चांडिल में सड़क किनारे डंपर खड़ा था। वैन डंपर से टकरा गई। बताते हैं कि जुगसलाई के रहने वाली रानी गोयल की शादी पटना में हुई थी। शादी के बाद उनकी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने मायके पक्ष के लोग जुगसलाई से पटना गए थे और वापस लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
Next Story