भारत
सफलता मिली: कीमती सामान हुए थे चोरी, अब पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
jantaserishta.com
22 Jan 2023 3:56 PM IST

x
DEMO PIC | न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
करोड़ों के सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स समेत कीमती सामान को बरामद कर लिया है.
भिवंडी: महाराष्ट्र पुलिस ने भिवंडी के पूर्णा गोदाम से चोरी हुए करोड़ों के सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स समेत कीमती सामान को बरामद कर लिया है. साथ ही इन इंस्ट्रूमेंट्स और सामान को चुराने वाले एक बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया है. उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है. मामला नारपोली पुलिस स्टेशन का है.
शनिवार को पूर्णा गोदाम के मालिक ने पुलिस में सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स समेत कीमती सामान चोरी होने का मामला दर्ज करवाया था. गोदाम के मालिक ने बताया कि चोरी हुए सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स और कीमती सामान की कीमत एक करोड़ रुपये है. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी.
उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. उसने चोर एक गाड़ी में सामान ले जाते दिखे. पुलिस ने उस गाड़ी की जानकारी निकलवाई. फिर जल्द ही उन्होंने कार को ढूंढ निकाला. साथ ही उसमें बैठे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं उसके साथी मौका पाकर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने कार के अंदर से एक करोड़ रुपये कीमत के सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट्स और कीमती सामान को बरामद कर लिया.
वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. उसके साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है. भिवंडी के उपायुक्त नवनाथ डवले ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





