भारत

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चल रहा वज्र वाहन खराब

jantaserishta.com
28 March 2022 9:33 AM IST
मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चल रहा वज्र वाहन खराब
x

बांदा: उत्तर प्रदेश की बांदा जेल से पेशी के लिए बाहुबली मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है. एंबुलेंस और वज्र वाहन के साथ मुख्तार अंसारी को लखनऊ लाया जा रहा है. मुख्तार को एंबुलेंस में रखा गया है. एंबुलेंस में एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं. मुख्तार को फतेहपुर, रायबरेली के रास्ते लखनऊ लाया जा रहा है.

मुख्तार अंसारी की आज लखनऊ कोर्ट में पेशी होनी है. उन पर लखनऊ के जियामऊ इलाके में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शत्रु संपत्ति हथिया कर उस पर अवैध निर्माण कराने का आरोप है. इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ ही उनके बेटे उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर भी केस दर्ज किया गया था.
अब बिना वज्र-वाहन ही मुख्तार अंसारी का काफिला आ रहा है. उसकी एंबुलेंस को लोकल पुलिस की कई गाड़ियां एस्कॉर्ट कर रही हैं.
मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चल रहा वज्र वाहन अचानक खराब हो गया. वज्र वाहन में चल रहे स्टाफ ने पुलिस के आला अधिकारियों को सूचना दी. लोकल पुलिस ने गाड़ी के मैकेनिक को बुलाया है. मैकेनिक ने बताया कि गाड़ी में कुछ खराबी है. मैकेनिक ने धक्का लगवाकर गाड़ी को रवाना किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story