भारत

जयपुर से सात मई को वैष्णोदेवी की 25वीं विशाल पदयात्रा होगी रवाना

Admin Delhi 1
13 April 2022 6:40 PM IST
जयपुर से सात मई को वैष्णोदेवी की 25वीं विशाल पदयात्रा होगी रवाना
x

जयपुर न्यूज़: जय मां वैष्णो देवी सेवा समिति सांगानेर के तत्वावधान में वैष्णोदेवी की 25वीं विशाल पदयात्रा 7 मई को जयपुर के मोतीडूंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के साथ सुबह आठ बजे रवाना होगी। समिति के संरक्षक नारायण लाल राजोरिया ने बताया कि विश्व शांति और अच्छे मानसून की कामना को लेकर रामधुनी के साथ 28 दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जयपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल होते हें। राजोरिया ने बताया कि पदयात्रा में शामिल होने के लिए समिति की ओर से रजिस्ट्रेशन जारी है।

पदयात्रा के दौरान भोजन, पानी और विश्राम की व्यवस्था समिति की ओर से की जाएगी।

Next Story