भारत

Vaishno Devi Bhawan: नए साल पर भारी संख्या में जुटे थे श्रद्धालु, क्यों मची अफरातफरी, चश्मदीद ने बताया

jantaserishta.com
1 Jan 2022 8:14 AM IST
Vaishno Devi Bhawan: नए साल पर भारी संख्या में जुटे थे श्रद्धालु, क्यों मची अफरातफरी, चश्मदीद ने बताया
x
मुआवजे देने की घोषणा।

जम्मू: नए साल (New Year) के मौके पर माता वैष्णो देवी मंदिर भवन (Mata Vaishno Devi Bhawan) में मची भगदड़ में करीब 12 लोगों की जान चली गई. इस दर्दनाक घटना में करीब 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है और माता वैष्णो देवी की यात्रा रोक दी गई है.

बताया जा रहा है कि कटरा स्थित भवन क्षेत्र में घटना रात करीब 2.45 बजे की है. गेट नंबर-3 के पास ये हादसा हुआ था. नए साल के मौके पर शाम से ही मंदिर में भारी संख्या में लोग जुटने लगे थे. कोरोना प्रोटोकॉल के तहत भवन क्षेत्र में ऐसी भगदड़ कैसे मची, अब इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, भवन क्षेत्र में दर्शन के लिए पहुंचे कुछ लोगों में आपस में बहस हो गई थी, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की शुरू हो गई और देखते ही देखते हुए हालात बिगड़ और भगदड़ मच गई.
वहीं, एक चश्मदीद ने बताया कि माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में कुछ लोग दर्शन करके वहीं रूक गए, जिससे वहां मास गैदरिंग हो गई और लोगों को निकलने की जगह नहीं मिल रही थी. थोड़ी सी जगह में बड़ी संख्या लोग आ और जा रहे थे. इस खौफनाक मंजर को बताने वाले चश्मदीद ने भी अपने एक जानकार को इस भगदड़ में खो दिया, जबकि एक उसके जानने वाले के हाथ में फ्रैक्चर है.
कटरा के सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल अफसर डॉ. गोपाल दत्त ने बताया कि घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया जा रहा है. कुल घायलों की भी पुष्टि नहीं हुई है. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. उनका पोस्टपॉर्टम किया जाएगा. इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुख जताया है. सरकार की ओर से मृतकों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये मुआवजे देने की घोषणा की गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story