भारत

वैष्णो देवी: बैटरी कार मार्ग के पास जंगल में अचानक लगी आग

Rani Sahu
31 March 2022 5:43 PM IST
वैष्णो देवी: बैटरी कार मार्ग के पास जंगल में अचानक लगी आग
x
कटड़ा में वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर गुरुवार को बैटरी कार मार्ग के पास जंगल में अचानक आग लग गई

कटड़ा में वैष्णो देवी के त्रिकुटा पर्वत पर गुरुवार को बैटरी कार मार्ग के पास जंगल में अचानक आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, दमकल विभाग, पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अभी आग लगने की घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है।

आग से निकलते धुएं को देखते हुए यात्रियों को कुछ असुविधा का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, इस घटना का मां वैष्णो देवी यात्रा पर कोई असर नहीं पड़ा है। श्रद्धालु मां वैष्णो देवी भवन की ओर से बढ़ रहे हैं।


Next Story