भारत
Vada Pav Girl: वड़ा पाव गर्ल फिर चर्चा में है...इस VIDEO को देखकर लोग हैरान
jantaserishta.com
4 Feb 2026 4:37 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल चल रही है. चंद्रिका ने पति युगम गेरा पर धोखा देने का आरोप लगाया है. उन्होंने मिस्ट्री गर्ल संग पति की तस्वीरें और चैट भी रिवील की हैं. अब युगम ने इंस्टाग्राम एक वीडियो शेयर कर पत्नी के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है. जानते हैं कि पूरे विवाद पर युगम का क्या कहना है.
वड़ा पाव गर्ल के पति युगम गेरा उर्फ यश दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसका कैप्शन था, तुझे मैंने बनाया है याद रख. उन्होंने माना कि उनसे गलती हो गई, लेकिन ये बात उतनी बड़ी नहीं है, जितनी चंद्रिका ने बना दी. उन्होंने कहा कि उनके पास भी सबूत हैं. युगम ने कहा कि अगर मैं अपनी पर आ गया, तो बहुत कुछ कर सकता हूं, लेकिन नहीं करूंगा.
ये कपल पहले वड़ा पाव स्टॉल से फेमस हुआ था. कपल को लेकर तमाम कॉन्ट्रोवर्सी भी हुईं, जैसे स्टॉल हटवाना और पुलिस से झगड़ा. चंद्रिका तो पब्लिक में एक्टिव रहती हैं, लेकिन युगम कम ही बोलते देखे जाते हैं. वो व्लॉग बनाते हैं और अपनी फैट टू फिट जर्नी शेयर करते हैं.
चंद्रिका ने पति पर चीटिंग का आरोप लगाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर रोते हुए अपना दर्द बयां किया. चंद्रिका ने बताया कि वो 2 महीने से चुप थीं. सब अकेले बर्दाशत कर रही थीं. पर अब अति होने पर उन्होंने दुनिया के सामने सच लाने का फैसला किया. युगम का कहना है कि चंद्रिका से झगड़ा इसलिए हुआ, क्योंकि वो जिम में टाइम स्पेंड कर रहे थे. इसके बाद वो बाइक राइड पर चले गए, जिससे चंद्रिका को नेगलेक्ट फील हुआ.
चंद्रिका सच्ची हैं या युगम, ये सिर्फ वही बता सकतें हैं. लोग वही सच समझेंगे, जो उन्हें दिखाया जाएगा. चंद्रिका को फैंस ने बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा था. वो शो नहीं जीत पाईं. लेकिन इससे उन्हें खूब लाइमलाइट मिली थी. एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





