भारत

ओमिक्रॉन से हार रही वैक्सीन: भारत के कोविड पैनल चीफ डॉ वीके पॉल ने चेताया, बयान ने बढ़ाई टेंशन

jantaserishta.com
15 Dec 2021 12:38 PM IST
ओमिक्रॉन से  हार रही वैक्सीन: भारत के कोविड पैनल चीफ डॉ वीके पॉल ने चेताया, बयान ने बढ़ाई टेंशन
x

नई दिल्ली: ओमिक्रॉन के खतरे के बीच जहां एक तरफ ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण पर फोकस है तो वहीं नीति आयोग के सदस्यो डॉक्टर वीके पॉल ने ऐसा बयान दिया है जिससे कोरोना को लेकर एक बार फिर से टेंशन बढ़ सकती है। वीके पॉल ने मंगलवार को कहा कि उभरती परिस्थितियों में हमारे कोरोना टीकों के अप्रभावी होने की आशंका है।

वीके पॉल ने कहा, 'ऐसी प्रबल संभावना है कि उभरची परिस्थितियों में हमारे टीके बेअसर हो जाएं। इसलिए एकजुट होकर कोरोना के नए वैरिएंट का सामना करने के लिए टीका बनाने की जरूरत है।' उन्होंने कहा कि दवाओं के विकास के लिए पहले से ठोस दृष्टिकोण की जरूरत है।
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, पॉल ने कहा कि अभी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि दुनियाभर में वैक्सीन पहुंचे और कोई भा पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने के लिए विज्ञान में निवेश पर जोर दिए जाने की भी जरूरत है। पॉल सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोल रहे थे।
बता दें कि भारत में ओमिक्रॉन के केस अब बढ़कर 61 पर पहुंच गए हैं। वहीं, ब्रिटेन में भी यह तेजी से पैर पसार रहा है। ब्रिटेन में इस साल जनवरी के बाद से अब तक के सबसे ज्यादा नए कोविड केस दर्ज किए गए हैं। अकेले ब्रिटेन में ही ओमिक्रॉन वैरिएंट के 5 हजार मामले आ चुके हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story