भारत

वैक्सीन का खौफ: बारी आने पर पेड़ पर चढ़ा शख्श, घंटो तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

jantaserishta.com
26 Jun 2021 6:25 PM IST
वैक्सीन का खौफ: बारी आने पर पेड़ पर चढ़ा शख्श, घंटो तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
x

कोरोना से जारी लड़ाई के बीच सरकार की यह कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगा दी जाए। लेकिन अभी भी वैक्सीन को लेकर लोगों के मन का भ्रम पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में वैक्सीन लगवाने के डर से एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। दरअसल जिले के पाटन कला गांव में स्वास्थ्य विभाग की एक टीम कोविड वैक्सीनेशन कैंप के लिए पहुंची थी। कैंप में वैक्सीन लगवाने के लिए गांव के कई लोग जमा हुए थे। लेकिन गांव का रहने वाले कंवरलाल वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार नहीं था। इलाके के लोगों ने उसे कई बार समझाया लेकिन वो टीका नहीं लगवाने की जिद पर अड़ा रहा। इसके बाद किसी तरह गांव वालों ने उसकी पत्नी को वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार किया और उसे लेकर टीकाकरण केंद्र पर पहुंच गए। इधर कंवरलाल को जब इस बात की जानकारी हुई तब वो अपनी पत्नी का आधार कार्ड लेकर पेड़ के ऊपर चढ़ गया।

कंवरलाल के पेड़ पर चढ़ने के बाद वहां अजीब स्थिति खड़ी हो गई। लोगों ने कई बार कंवरलाल को पेड़ से नीचे उतरने के लिए कहा लेकिन कंवरलाल नीचे नहीं आया। गांव में वैक्सीनेशन कैंप के खत्म होने के बाद ही कंवरलाल पेड़ से नीचे उतरा। इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद खूंजर ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजीव गांव में पहुंचे। कंवरलाल की काफी देर तक काउंसिलिंग की गई। जिसके बाद उसके मन में वैक्सीन को लेकर बैठा भ्रम दूर हुआ।

हालांकि, तब तक वहां वैक्सीनेशन कैंप खत्म हो चुका था। लिहाजा अब कंवरलाल और उसकी पत्नी को गांव में दोबारा वैक्सीनेशन कैंप लगने के बाद कोरोना से लड़ने वाली वैक्सीन लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि युवक कंवरलाल के मन में डर बैठा था कि टीका लगने से तेज बुखार, बदन दर्द और जुकाम होता है और बाद में परेशानी होती है। इसी वजह से उसने खुद और अपनी पत्नी को टीका नहीं लेने दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story