भारत

कल से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, CoWIN ऐप पर अब तक 6,79,064 किशोरों ने किया टीकाकरण

jantaserishta.com
2 Jan 2022 9:23 PM IST
कल से शुरू होगा बच्चों का वैक्सीनेशन, CoWIN ऐप पर अब तक 6,79,064 किशोरों ने किया टीकाकरण
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: कोरोना की तीसरी लहर के संकेत के बीच देश में पहली बार बच्चों का कोरोना वैक्सीनेशन कल यानी 3 जनवरी से शुरू हो रहा है. इस कड़ी में सबसे पहले 15-18 साल की उम्र के बच्चों का वैक्सीनेशन होगा. इस एज ग्रुप के लिए भारत बायोटेक कंपनी की कोवैक्सीन को मंजूरी दी गई है.

वहीं, वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक (Bharat biotech) ने दावा है कि उसकी वैक्सीन का प्रभाव बच्चों पर अच्छा है. ट्रायल के बाद इस वैक्सीन को बच्चों के लिए 'बेहद सुरक्षित' पाया गया है. बच्चों में व्यस्कों की तुलना में औसतन 1.7 गुना ज्यादा एंटीबॉडीज बनने की बात कही गई है.
वैक्सीनेशन के लिए 1 जनवरी से रजिस्ट्रेशन की शुरुआत हो चुकी है. साथ ही अपॉइंटमेंट ऑनलाइन या ऑनसाइट भी बुक किए जा सकते हैं. बच्चों को अभी कोवैक्सीन लगाई जाएगी. जायडस कैडिला की जायकोव-डी (Zycov-D) को 20 अगस्त को ही मंजूरी मिल गई थी. लेकिन इसे अभी वैक्सीनेशन प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है. ये वैक्सीन 12 साल से ऊपर के लोगों को दी जाएगी.
Co-WIN पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से शुरू हो चुका है. इसके लिए स्कूल आईडी या आधार कार्ड समेत सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र का उपयोग किया जा सकता है. रजिस्ट्रेशन पहले से इस्तेमाल फोन नंबर के साथ भी किया जा सकता है और नए नंबर से भी कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद या सीधे केंद्र पर पहुंचकर बच्चे टीका लगवा सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story