15 से 18 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ जरुरी, न लगवाने पर स्कूल में नहीं मिलेगी एंट्री, गृह मंत्री ने जारी की जानकारी

हरियाणा सरकार ने कोरोना वायरस रोकथाम के लिए कड़ा कदम उठाते हुए उन बच्चों को स्कूल में प्रवेश की अनुमति न देने को कहा है जिनकी उम्र 15-18 के बीच है और उनका वैक्सीनेशन नहीं हुआ है. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को फिर से स्कूल खुलने पर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. माता-पिता से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों की COVID से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए टीकाकरण करवाएं."
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





