भारत

आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रहने के कारण टीकाकरण हो रहा है बाधित

Shantanu Roy
5 Aug 2023 10:04 PM IST
आशा कार्यकर्ता हड़ताल पर रहने के कारण टीकाकरण हो रहा है बाधित
x
बड़ी खबर
ए डी खुशबू
कटिहार। संघ के आह्वान पर नो सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता का 25 वें दिन भी हड़ताल जारी रहा। आशा कार्यकर्ता शनिवार को भी हड़ताल पर रही। और इस दौरान आशा कार्यकर्ता बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री नीतीश, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विरुद्ध मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर रहने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में टीकाकरण कार्यक्रम काफी बाधित हो रहा है। आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।
सरकार के द्वारा आशा कार्यकर्ता को समान काम का समान वेतन नहीं दे रही है। हम लोगों का जब तक मांग पूरा नहीं होगा तब तक हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ही डटे रहेंगे। इस दौरान आशा कार्यकर्ता के द्वारा बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। नारेबाजी में नीतीश कुमार मुर्दाबाद, तेजस्वी यादव मुर्दाबाद, बिहार सरकार होश में आओ, स्वास्थ्य विभाग मुर्दाबाद आदि के नारे लगा रहे थे। आशा कार्यकर्ता ने कहा कि हम आशा कार्यकर्ता जिस तरह स्वास्थ्य विभाग में काम कर रहे हैं उस मुताबिक हम लोगों को उचित मानदेय नहीं दिया जा रहा है। हम लोगों को एक हजार पारितोषिक दिया जाता है क्या एक हजार रुपये में हम लोग जीवन यापन कर लेंगे। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोगों को एक हजार नहीं दस हजार रूपये मानदेय चाहिए तथा हम लोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा भी मिलना चाहिए।
Next Story