भारत

टीकाकरण का आंकड़ा देशभर में 63 करोड़ के पार, केरल में बढ़ते मामले के चलते देश में साढ़े तीन लाख के हुए पार

Kunti Dhruw
28 Aug 2021 6:17 PM GMT
टीकाकरण का आंकड़ा देशभर में 63 करोड़ के पार, केरल में बढ़ते मामले के चलते देश में साढ़े तीन लाख के हुए पार
x
देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूती के साथ जारी है।

नई दिल्‍ली, देश में कोरोना के खिलाफ लड़ाई मजबूती के साथ जारी है। देश में टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। केंद्र सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 63 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को कोविड-19 रोधी टीके की 65 लाख से अधिक खुराकें दी गईं। इससे एक दिन पहले शुक्रवार को एक करोड़ से ज्‍याद खुराक दी गई थीं। मंत्रालय ने कहा कि देश में जारी टीकाकरण अभियान की नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जा रही है।


शनिवार शाम 06:00 बजे तक किस राज्य में कितने टीके

मध्य प्रदेश 6.89 लाख

महाराष्ट्र 6.36 लाख

उत्तर प्रदेश 3.98 लाख

गुजरात 3.58 लाख

राजस्थान 3.32 लाख

बिहार 2.19 लाख

दिल्ली 1.83 लाख

हरियाणा 1.43 लाख

उत्तराखंड 1.01 लाख

छत्तीसगढ़ 0.62 लाख

पंजाब 0.53 लाख

हिमाचल 0.45 लाख

झारखंड 0.42 लाख

जम्मू-कश्मीर 0.25 लाख


Next Story