
x
पुलिस कार्रवाई
Lucknow लखनऊ। लखनऊ की थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बुधवार को देश में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तानी महिला नागरिक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ तरुण गाबा, संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय द्वारा थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ पर पंजीकृत केस, धारा-318(4)/61 बीएनएस विदेशी पंजीकरण अधिनियम 1939 की धारा 5, विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 14 (ए) व विदेशियों विषयक अधिनिमय 1946 की 7(1) अथवा धारा 8/10/23 द इमीग्रेशन एंड फारेनर एक्ट 2025 एक्ट में वांछित अभियुक्ता लोला कायूमोवा को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, 20 जून 2025 को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन को शिकायतकर्ता महेश कुमार सिंह से एक अपराध के बारे में जानकारी मिली। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आरोपी ने धोखाधड़ी से पैसे कमाने के लिए विदेशी महिलाओं/लोगों को भारत में गैर-कानूनी रूप से रहने में मदद की, यह जानते हुए भी कि उनके पासपोर्ट और वीजा की अवधि खत्म हो चुकी थी और जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी किए बिना उन विदेशी महिलाओं की पहचान बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी या ऑपरेशन किए। इसी के संबंध में थाना सुशांत गोल्फ सिटी पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं एफआरआरओ की सूचना पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता लोला क्यूमोवा (उम्र 45 वर्ष, तास्कंद शहर, उज्बेकिस्तान), जिसका हाल पता तुलसी विहार कॉलोनी, राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, जनपद लखनऊ; हाल पता आर्चिट बी. ओमेक्स, सरसवां पुलिस हेड क्वार्टर, अर्जुनगंज, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, जनपद लखनऊ को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। इसके बाद गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अभियुक्ता ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं (लोला क्यूमोवा), जो अवैध रूप से वीजा व पासपोर्ट की अवधि समाप्त होने के बाद भी कई वर्षों से भारत के अलग-अलग राज्यों के जिलों में छुपकर रह रही थी। अभियुक्ता द्वारा यह भी बताया गया कि उसके द्वारा आधार कार्ड, पैन कार्ड, डीएल आदि प्रपत्र नियमों के प्रतिकुल बनवाए गए है। इसके साथ ही यह बताया गया कि मेरे गैंग के कई अन्य सहयोगियों द्वारा भी मेरा सहयोग किया जाता है। उसने आगे बताया कि इसके द्वारा अलग-अलग राज्यों व अलग-अलग जिलों में अनैतिक देह व्यपार भी कराया जाता है। अभियुक्ता के साथ कई अन्य महिलाएं भी शामिल है, जिनके द्वारा अनैतिक देह व्यापार भी कराया जाता है। आरोपी के मोबाइल फोन से कई महत्तवपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए, जिनके आधार पर इस गैंग में शामिल अन्य सदस्यों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने इसके पास से 4 सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगुठी, एक सोने की घड़ी, एक सोने की चेन, एक सोने की ब्रेसलेट, एक सोने की पतली चैन (लाकेट सफेद नग), एक जोड़ी सोने की ईयरिंग, 2 फोन (वीवो व सैमसंग), 3 डेबिट कार्ड (एक्सिस, एचडीएफसी), एक फंटूरा कार्ड, दो आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और 39,740 रुपए नकद बरामद किए।
TagsLucknowLucknow PoliceUzbekistanLola QayumovaIllegal StayForeign NationalFake DocumentsFRROCrime NewsSushant Golf City Hindi Tags: लखनऊलखनऊ पुलिसउज्बेकिस्तानविदेशी महिलाअवैध निवासफर्जी दस्तावेजआधार कार्डसुशांत गोल्फ सिटीअपराध समाचारपुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





