भारत

कांग्रेस में हलचल: हरीश रावत का कांग्रेस हाईकमान पर निशाना, बोले- चुनाव सिर पर है और जिस समुद्र में तैरना है वहां सत्ता ने कई मगरमच्छ...

jantaserishta.com
22 Dec 2021 2:45 PM IST
कांग्रेस में हलचल: हरीश रावत का कांग्रेस हाईकमान पर निशाना, बोले- चुनाव सिर पर है और जिस समुद्र में तैरना है वहां सत्ता ने कई मगरमच्छ...
x

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत नाराज हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस संगठन पर सवाल खड़े किए हैं और सियासी मैदान छोड़कर विश्राम करने तक के संकेत दे दिए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्या वजह है कि चुनाव से ठीक पहले हरीश रावत क्यों रुठ गए हैं?

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यध हरीश रावत ने ट्वीट कहा है कि है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, सहयोग के लिए संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है.


उन्होंने कहा कि जिस समुद्र में तैरना है. सत्ता ने वहां कई मगरमच्छ छोड़ रखे हैं. जिनके आदेश पर तैरना है, उनके नुमाइंदे मेरे हाथ-पांव बांध रहे हैं. मन में बहुत बार विचार आ रहा है कि अब बहुत हो गया, बहुत तैर लिए, अब विश्राम का समय है!
फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है "न दैन्यं न पलायनम्" बड़ी उपापोह की स्थिति में हूं.
हरीश रावत ने कहा कि नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे. मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस कशमकश की स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे. हालांकि, हरीश रावत ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन अन्होंने इशारा साफ है कि कांग्रेस संगठन को लेकर वो खुश नहीं है. इतना ही नहीं वो भी कह रहे हैं कि उन्हें चुनावी अभियान में जिस तरह के कदम बढ़ाने की जरूरत है, उसके लिए हाथ बांध रखे गए हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि कौन है जो हरीश रावत का हाथों को बांधे हुए और उन्हें काम करने नहीं दे रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story