भारत

उत्तरकाशी हिमस्खलन: बचाव अभियान फिर शुरू, 6 लोग सुरक्षित निकाले गए: आईटीबीपी

jantaserishta.com
5 Oct 2022 12:15 PM IST
उत्तरकाशी हिमस्खलन: बचाव अभियान फिर शुरू, 6 लोग सुरक्षित निकाले गए: आईटीबीपी
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन में फंसे लोगों की तलाश और बचाव अभियान फिर से शुरू किया गया है। बुधवार सुबह 6 घायलों को सुरक्षित निकाला गया। अभी भी 25 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। यह जानकारी आईटीबीपी ने दी। आईटीबीपी ने बताया, "उत्तरकाशी के डोकरानी बामक ग्लेशियर में द्रौपदी का डांडा शिखर पर फंसे नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के लापता प्रशिक्षुओं को खोजने के लिए बुधवार को दूसरे दिन का सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। आज सुबह 6 लोगों को निकालकर आईटीबीपी के मातली बेस पर लाया गया है। बाकी फंसे लोगों को निकालने का काम भी लगातार चल रहा है।"
बताया गया है कि सभी निकाले गए घायलों को प्रथम उपचार देकर उत्तरकाशी के जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। अभी भी 25 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। इनमें से कई लोग अब भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना, आईटीबीपी समेत कई एजेंसियों की मदद ली जा रही है।
गौरतलब है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में द्रौपदी का डांडा-2 शिखर पर मंगलवार को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की 41 सदस्यीय टीम के हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद वहां कई शव देखे गए। हालांकि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अभी तक चार व्यक्तियों की मौत होने की पुष्टि की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story