
x
नई दिल्ली/उत्तरकाशी (आईएएनएस)| उत्तरकाशी में द्रौपदी का डांडा चोटी के पास हुए हिमस्खलन में मारे गए पांच और लोगों के शव सोमवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के मातली बेस में लाए गए हैं। अब तक कुल 26 शव निकालकर लाए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि कुल 27 लोगों की इस हादसे में मौत हुई है। आईटीबीपी ने बताया कि उत्तरकाशी में हुए हिमस्खलन में 5 और शव सोमवार को निकाले गए हैं। अब तक कुल 26 शवों को निकाल लिया गया है। वहीं 1 शव को लाना बाकी है। बताया जा रहा है कि 2 लोग अभी भी लापता हैं, जिन्हें खोजने के लिए राहत और खोज कार्य किया जा रहा है। इसमें आईटीबीपी, आर्मी समेत कई एजेंसियां लगी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, ऐसे में खराब मौसम के चलते शवों को निकालने और लापता लोगों की खोजबीन करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। राहत काम में हेलिकॉप्टरों और स्पेशल बचाव दल की मदद भी ली जा रही है।
गौरतलब है कि नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, एनआईएम उत्तरकाशी के भुक्की के पास चल रहे बेसिक और एडवांस कोर्स के बच्चे 4 अक्टूबर को पर्वतारोहण की ट्रेंनिंग के लिए द्रोपदी के डांडा पहुंचे थे। जहां अचानक हिमस्खलन आने से 29 बच्चे लापता हो गए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





