भारत

सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा उत्तराखण्ड, एक मार्च तक चलेगा सत्र: राज्यपाल

Admindelhi1
26 Feb 2024 9:46 AM GMT
सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा उत्तराखण्ड, एक मार्च तक चलेगा सत्र: राज्यपाल
x

देहरादून: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ आज उत्तराखण्ड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। बता दें कि ये सत्र एक मार्च तक चलेगा। साेमवार को सुबह 11 बजे से विस का बजट सत्र शुरू हुआ। इसके बाद राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) का अभिभाषण शुरू हुआ। इस दौरान दौरान राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प में विकसित उत्तराखंड परिकल्पना नहीं विश्वास है। प्रदेश की तरक्की में अहम योगदान देने वालों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष 2023-24 में कई उपलब्धि हासिल हुई है। हमारा प्रदेश सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की कड़ी में सशक्त उत्तराखंड @ 2025 से कई आयाम हासिल किए गए।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा ने राज्य के सभी नागरिकों को समान अधिकार देने वाली समान नागरिक संहिता को पास करके देश का पहला राज्य बना दिया है। अब सभी धर्म-समुदायों की महिलाओं को समान अधिकार दिए गए।



Next Story