भारत

उत्तराखंड में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी जानकारी

jantaserishta.com
10 Nov 2022 12:58 PM IST
उत्तराखंड में 5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दी जानकारी
x

DEMO PIC 

देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। राज्य में जल्द ही शिक्षक भर्ती होने वाली है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार शिक्षकों की तैनाती करने जा रही है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। प्रदेश में जल्द ही 5000 से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, ताकि शिक्षकों की कमी स्कूलों में न हो।
वहीं उन्होंने कहा कि हम 2025 तक मजबूत उत्तराखंड बनाएंगे। इसके लिए टीबी मुक्त, नशा मुक्त और साक्षर उत्तराखंड बनाने जा रहे हैं। इसके लिए काम किया जा रहा है। जल्द ही कुमाऊं में एम्स शुरू करने के लिए भी काम किया जा रहा है। एम्स का भूमि पूजन जल्द किया जाएगा। अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के इंतजाम भी ठीक किये जायेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story