भारत

उत्तराखंड: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख

jantaserishta.com
2 July 2025 4:53 PM IST
उत्तराखंड: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रक पलटा, सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख
x
देहरादून: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में बड़ा हादसा हुआ है। गंगोत्री जा रहे कांवड़ियों का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए। इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
सीएम धामी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने हेतु जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।''
पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार से भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर जाजल फकोट के पास हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना से मन अत्यंत दुःखी है। मां गंगा दिवंगत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को संबल प्रदान करें। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।''
बताया जा रहा है कि ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाजल फकोट के बीच ड्राइवर ने अचानक से संतुलन खो दिया। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर पलट गया। गनीमत की बात यह रही कि ट्रक ऊपर ही अटक गया। हादसे में एक यात्री की मौत की खबर है, जबकि 14 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null