भारत

उत्तराखंड परिवहन निगम चारधाम यात्रा में चालक, परिचालक को साढ़े तीन सौ रुपए प्रतिदिन देगा

Admin Delhi 1
4 May 2023 8:33 PM IST
उत्तराखंड परिवहन निगम चारधाम यात्रा में चालक, परिचालक को साढ़े तीन सौ रुपए प्रतिदिन देगा
x

हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा में बस संचालन करने वाले प्रत्येक चालक, परिचालक को तीन सौ पचास रुपए प्रतिदिन दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि नैनीताल और टनकपुर मंडल के डिपो से ऋषिकेश जाने वाले चालकों, परिचालकों द्वारा स्थानीय मार्ग पर बस संचालन करने पर और तकनीकी कार्मिकों, लिपिक, उपाधिकारी, प्रवर्तन और आवंटित कार्य करने वाले प्रत्येक कार्मिक को दो सौ पचास रुपए तथा चारधाम यात्रा तक बसों के संचालन पर तीन सौ पचास रुपए प्रतिदिन दिया जाएगा।

Next Story