भारत

उत्तराखंड पर्यटन मंत्री ने कहा, औली में होंगे विंटर गेम्स, स्कीइंग परीक्षण शुरू

jantaserishta.com
30 Jan 2023 3:50 PM IST
उत्तराखंड पर्यटन मंत्री ने कहा, औली में होंगे विंटर गेम्स, स्कीइंग परीक्षण शुरू
x

DEMO PIC 

देहरादून (आईएएनएस)| जोशीमठ में भू धंसाव का असर औली की पर्यटन भू गतिविधियों पर भी पड़ा है। बर्फबारी के बावजूद औली सूना पड़ा है। गिने चुने पर्यटक ही यहां पहुंच रहे हैं। वहीं अब पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने स्पष्ट किया है कि औली में इस बार विंटर गेम कराए जाएंगे। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं ने भी सुरक्षित औली का संदेश देने के लिए स्कीइंग परीक्षण शुरू कर दिया है।
बता दें कि औली में पर्यटन व्यवसाय से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। यहां बर्फबारी के दौरान पर्यटन का पीक सीजन होता है।
पर्यटन मंत्री महाराज ने स्पष्ट किया कि पर्यटन विभाग औली में शीतकालीन खेल कराने को लेकर पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश भी दिए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story