भारत
एसटीएफ ने 5 हजार का इनामी बदमाश पकड़ा, छात्रों पर की थी दिनदहाड़े फायरिंग
jantaserishta.com
13 Dec 2022 8:16 AM IST

x
हरिद्वार (आईएएनएस)| हरिद्वार के रुड़की स्थित क्वांटम कॉलेज के बाहर छात्रों पर दिनदहाड़े फायरिंग करने वाला 5 हजार का इनामी बदमाश को उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार से गिरफ्तार किया है। आरोपी क्वांटम कॉलेज रुड़की के बाहर सड़क पर छात्रों के ऊपर दिनदहाड़े फायरिंग के मामले में वांछित था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
एसटीएफ ने कहा कि आरोपी पर हरिद्वार के रुड़की स्थित क्वांटम कॉलेज के बाहर छात्रों पर दिनदहाड़े फायरिंग करने का आरोप है, और घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिसे उत्तराखंड एसटीएफ ने हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तराखंड एसटीएफ ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को हरिद्वार इलाके से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। और आरोपी अंशुल यादव के खिलाफ थाना भगवानपुर में मामला दर्ज है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





