भारत

उत्तराखंड: पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू

jantaserishta.com
9 Dec 2024 9:47 AM IST
उत्तराखंड: पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू
x

सांकेतिक तस्वीर

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में पहाड़ों में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल चुका है। पहाड़ों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने से एक बार फिर से तापमान में गिरावट आ चुकी है।
बर्फबारी के बाद लोग कड़ाके की ठंड महसूस कर रहे हैं और अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो चुके हैं। उत्तराखंड के औली में भी तकरीबन आधा फीट के आसपास बर्फ की चादर पूरी तरह से बिछ गई है। इसके चलते यहां पर पहुंचे हुए सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठाते हुए देखे जा रहे हैं। ग्रामीण इलाके एक बार फिर से बर्फ की चादर में पूरी तरह से ढके हुए नजर आ रहे हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की भविष्यवाणी एक बार फिर से पहाड़ों में सही सटीक साबित हो चुकी है। बद्रीनाथ धाम से लेकर श्री हेमकुंड साहिब, नीति घाटी में तमाम ग्रामीण इलाके इस वक्त पूरी तरह से बर्फ की चादर में ढक चुके हैं। उधर, उत्तराखंड के अलावा हिमाचल प्रदेश के लिए भी रविवार (8 दिसंबर) का दिन खास रहा, जब शिमला और किन्नौर जिलों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने के कारण ठंड बढ़ गई है। शिमला की सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। कई दशक बाद यहां इतनी जल्दी बर्फ गिरी है। आमतौर पर शिमला में बर्फबारी दिसंबर के अंत या जनवरी में होती है। इस बार समय से पहले बर्फबारी ने पर्यटकों को भी सरप्राइज किया। शिमला में सैर करने आए पर्यटक इस बर्फबारी का जमकर आनंद ले रहे हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और सड़कों पर पर्यटक मस्ती करते हुए बर्फ में खेलते नजर आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story