
x
खटीमा: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश लगातार पूरे प्रदेश में अपना कहर दिखा रही है। कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक हर जगह भारी बारिश से परेशानी दिख रही है। उधमसिंह नगर के खटीमा में चकरपुर में लगभग 100 लोग भारी बारिश के कारण फंस गए थे। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम बैकअप के तौर पर उधमसिंह नगर के खटीमा में चकरपुर के अरविंद नगर पहुंची। उसके बाद लगभग 100 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।
दूसरी तरफ चंपावत के बनबसा में भी लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया है। यहां भी कई लोगों के फंसे होने की सूचना दी गई। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने 110 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। अभी एसडीआरएफ की पांच टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। भारी बारिश की चेतावनी के बाद आर्मी और एसडीआरएफ दोनों ही मोर्चा संभाले हुए है। वहीं, लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





