उत्तराखंड

Uttarakhand : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्य ,वजह जान हो जाएंगे हैरान

28 Dec 2023 4:32 AM GMT
Uttarakhand : गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्य ,वजह जान हो जाएंगे हैरान
x

उत्तराखंड। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक सात महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। गर्भवती महिला ने दी अपनी जान बाजपुर में दोराहा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव हरलालपुर में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान …

उत्तराखंड। ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में एक सात महीने की गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।

गर्भवती महिला ने दी अपनी जान
बाजपुर में दोराहा पुलिस चौकी के अंतर्गत गांव हरलालपुर में एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत के कारण की पुष्टि होगी।

मायके वालों ने घर पहुंचकर किया हंगामा
महिला की मौत की खबर मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। बताया जा रहा है कि मृतका के पहले से तीन बच्चे हैं। मृतका के मायके वालों ने घटना की वजह पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों के बीच हुए विवाद के कारण महिला ने ये कदम उठाया है।

सात महीने की गर्भवती थी महिला
घटना बुधवार देर रात की है। मिली जानकारी के मुताबिक हरलालपुर गांव निवासी अनोखे लाल की पत्नी पिंकी उम्र 30 साल अपने कमरे के अंदर पंखे के कुंडे में लटकी मिली। महिला ने रस्सी से फंदा लगाया था। बताया जा रहा है कि महिला सात महीने की गर्भवती थी।

नोट - खबरो के अपडेट के लिए जनता से रिश्ते पर बने रहें।

    Next Story