
x
देहरादून: अभी भी प्रदेश में हो रही लगातार बारिश राहत देने वाली नहीं है। उत्तराखंड राज्य के टिहरी, देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, चम्पावत, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसको देखते हुए सावधानी बरतने के आदेश जारी किए गए हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार एवं देहरादून जबकि 17 जुलाई को चम्पावत, नैनीताल एवं उधमसिंह नगर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। कुछ जगह पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना भी व्यक्त की गई है।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़उत्तराखंड मौसमभारी बारिश अलर्टभारी बारिशuttarakhanduttarakhand newsuttarakhand weatherheavy rain alertheavy rain
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





