भारत

उत्‍तराखंड: चार जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

jantaserishta.com
6 July 2023 10:24 AM IST
उत्‍तराखंड: चार जिलों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
x

फाइल फोटो

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 9 जुलाई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। केंद्र के मुताबिक, आज कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जनपदों में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होगी। विभाग ने बागेश्वर, टिहरी, देहरादून और पिथौरागढ़ के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देहरादूऩ, नैनीताल, उधम सिंह नगर, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जिले में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि शेष जनपदों में बारिश का यलो अलर्ट है। यहां गर्जन के साथ बिजली कड़कने और बारिश के तीव्र, अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story