भारत

Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड गवर्नर ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान, कहा- ये सबसे बड़ा दान है

jantaserishta.com
19 April 2024 11:43 AM IST
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड गवर्नर ने अपनी पत्नी के साथ किया मतदान, कहा- ये सबसे बड़ा दान है
x
देहरादून: उत्तराखंड की पांचों सीट के लिए मतदान हो रहा है। इस महापर्व में सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने जूनियर हाई स्कूल गढ़ी कैंट में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। इस मौके पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उन्हें अपना मतदान कर बेहद हर्ष हो रहा है। उन्होंने इस अवसर पर सभी देश वासियों और प्रदेशवासियों से अपील की कि सभी लोग अच्छी सरकार और मजबूत सरकार बनाने के लिए बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लें। उन्होंने कहा, मतदान सबसे बड़ा दान है जो आपको और देश को मजबूत बनाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story