भारत

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, विकास कार्यों का लिया जायजा

jantaserishta.com
12 May 2024 2:52 PM IST
उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, विकास कार्यों का लिया जायजा
x
केदारनाथ: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) रविवार को बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान डीएम डॉ. सौरभ गहरवार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा ने वीआईपी हेलीपैड पर उनका स्वागत किया। केदारनाथ पहुंचने पर उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का अभिनंदन किया और फिर तीर्थ पुरोहित समाज एवं मुख्य पुजारी से मुलाकात की। इसके बाद बाबा केदार के दर्शन किए।
उन्होंने बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व एवं जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के सतत विकास के लिए भी बाबा केदार से आशीर्वाद मांगा।
पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं से उनकी यात्रा एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। बाबा के धाम को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए उन्होंने सभी लोगों से सामूहिक प्रयास करने की भी अपील की। जिलाधिकारी ने उन्हें विभिन्न चरणों में केदार घाटी में चल रहे विकास कार्यों की रिपोर्ट पेश करते हुए आने वाले समय में होने वाले कार्यों की जानकारी दी।
केदारनाथ धाम की यात्रा को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने में योगदान दे रहे स्वच्छता कर्मचारियों, डॉक्टर्स की टीम, जिला प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और मंदिर समिति के लोगों की सराहना करते हुए राज्यपाल ने सभी को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story