भारत

उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा में 65 हज़ार करोड़ का बजट पेश किया, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
14 Jun 2022 6:14 PM IST
उत्तराखंड सरकार ने विधानसभा में 65 हज़ार करोड़ का बजट पेश किया, जानें बड़ी बातें
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए बजट का पिटारा खोल दिया है. वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा के सदन में 65 हज़ार करोड़ का बजट पेश किया. मार्च में नई सरकार के गठन के बाद 3 माह के लिए धामी सरकार लेखानुदान लेकर आई थी. बजट में सरकार ने ख़र्च कम करने और आय के संसाधन बढ़ाने का संकल्प दोहराया है.

वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष ने इस बजट पर नाराजगी जताते हुए बजट को एकदम ख़राब बताते हुए सरकार पर सवाल खड़े किए हैं.
इस बार धामी सरकार ने प्रदेशभर से बजट को लेकर प्रदेश की जनता से भी अपने सुझाव देने की अपील की थी. धामी सरकार का मानना है कि बजट प्रदेश के लिए है, तो उसमें जनता की भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है, जितना कैबिनेट की भागीदारी है.
ये है बजट का लेखा-जोखा
- वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 65571.49 हज़ार करोड़ रुपये का बजट पेश
- उत्तराखंड में कुल राजस्व प्राप्तियां 63 हजार करोड़ हुईं, कुल खर्च 65,000 करोड़ हुआ
-1750 करोड़ की लागत से देहरादून से मसूरी परियोजना की भारत सरकार से स्वीकृति
- 2812 करोड़ की अर्बन योजना की स्वीकृति
- स्वच्छ पेयजल के लिए जायका के माध्यम से 1600 करोड़ की योजना
-14,387 करोड़ की बाह्य सहायतित योजना की केंद्र की तरफ से सौगात
-1930 करोड़ की योजना से टिहरी झील का विकास
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story