भारत

Uttarakhand Exit Poll Result 2022: उत्तराखंड में बीजेपी को 41 फीसदी मिले वोट, एग्जिट पोल में नहीं मिला किसी को बहुमत

jantaserishta.com
7 March 2022 7:19 PM IST
Uttarakhand Exit Poll Result 2022: उत्तराखंड में बीजेपी को 41 फीसदी मिले वोट, एग्जिट पोल में नहीं मिला किसी को बहुमत
x
पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब एग्जिट पोल्स के आंकड़े इस ओर संकेत दे रहे हैं कि राज्य में किसी को भी बहुमत ना मिलने के आसार हैं. ABP Cvoter Exit Polls के आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में बीजेपी को 41 फीसदी , कांग्रेस को 39 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 9 फीसदी और अन्य को 11 फीसदी वोट मिल सकता है.

वहीं सीटों की बात करें तो बीजेपी को 26-32, कांग्रेस को 32-38, आप को 0-2 और अन्य के हिस्से में 3-7 सीटें आ सकती हैं. साल 2017 के आंकड़ों की बात करें तो बीजेपी को 56 कांग्रेस को 11 और 3 सीटें अन्य के खाते में आईं थीं.
क्या होंगे सरकार बनाने के विकल्प?
राज्य में बहुमत के लिए 36 सीटे चााहिए होंगी लेकिन किसी को बहुमत ना मिलने की दशा में अगर कांग्रेस को 35 सीटें मिलती हैं तो वहां आप के 1 विधायक की मदद से सरकार बन सकती है. दूसरे विकल्प की बात करें तो राज्य में 3-5 सीटें अन्य के खाते में आ सकती है ऐसे में कांग्रेस इन पांच विधायकों के साथ सरकार बना सकती है.
उत्तराखंड में बीजेपी सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस हरीश रावत और आम आदमी पार्टी कर्नल (सेनि.) अजय कोठियाल के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story