भारत

Pushkar Singh Dhami: रामनवमी पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कैंची धाम

jantaserishta.com
17 April 2024 5:45 PM IST
Pushkar Singh Dhami: रामनवमी पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कैंची धाम
x
नैनीताल: उत्तराखंड में भी रामनवमी को लेकर जनता के बीच उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिल रहा है। रामनवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रदेश की जनता की खुशहाली के लिए भगवान राम से कामना की।
रामनवमी पर मुख्यमंत्री धामी कैंची धाम पहुंचे। जहां उन्होंने नीब करौरी बाबा का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामनवमी के शुभ अवसर पर बाबा नीब करौरी महाराज की तपोस्थली कैंची धाम में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। भगवान हनुमान की कृपा आप सभी पर बनी रहे, यही प्रार्थना है।
उन्होंने कहा कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत हमारी सरकार की ओर से कैंची धाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए बाइपास रोड, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story