भारत
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
jantaserishta.com
15 March 2024 2:36 PM IST

x
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के 16 सुपरवाइजरों, आबकारी विभाग के 10 निरीक्षक और एक चयनित कनिष्ठ सहायक को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपके अथक परिश्रम के कारण आपका चयन हुआ है। कड़ी मेहनत करने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं। जीवन के निर्माण और सफलता में अनुशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपने जीवन में हमेशा अनुशासित होकर कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने जिक्र किया कि राज्य सरकार ने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है, जिससे मेहनती युवाओं को उनकी मेहनत का सुफल प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
Tagsमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीपुष्कर सिंह धामीउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़Chief Minister Pushkar Singh DhamiPushkar Singh DhamiUttarakhandUttarakhand News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





