भारत
निकाय चुनावों को लेकर उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया पार्टी का प्लान
jantaserishta.com
8 May 2023 6:08 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड में भाजपा ने निकाय चुनावों में सभी सीटों को जीतने का दावा करते हुए स्पष्ट किया है कि पार्टी पर्यवेक्षक बूथ प्रबंधन को अंतिम रूप दे रहे हैं और आरक्षण पर तस्वीर साफ होते ही उम्मीदवार चयन पर काम शुरू हो जाएगा।' पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कर्नाटक को लेकर कांग्रेस की एफआईआर पर प्रश्न खड़ा करते हुए कहा, हमें विश्वास है कि हमारे किसी कार्यकर्ता या प्रत्याशी ने ऐसी कोई बात नहीं कही होगी। रहा कर्नाटक में चुनाव को लेकर शिकायत का तो वहां निर्वाचन आयोग ही इस संबंध में सर्वोच्च इकाई है। लिहाजा उन्हें आयोग में शिकायत करनी चाहिए बजाय उत्तराखंड में एफआईआर करवाकर अपने आलाकमान की नजरों में नंबर बढ़वाने के प्रयास करने के।
भट्ट ने निकाय चुनावों को लेकर स्पष्ट किया कि भाजपा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और इस बार हम सभी निगम व निकाय को जीतने जा रही है। जहां तक सवाल है तैयारियों का तो पार्टी पर्यवेक्षक सभी निगमों एवं निकायों में बूथ प्रबंधन को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। और जैसे ही आरक्षण का अंतिम आवंटन हो जाएगा उसके अनुशार प्रत्याशी चयन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी कि महिला, एससी-एसटी या अन्य वर्गों के कौन कौन से कार्यकर्ता इन दायित्वों में बेहतर योगदान दे सकते हैं।
इस दौरान मीडिया द्वारा संसदीय कमेटी के दौरे को लेकर कांग्रेस की आपत्तियों को लेकर पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा, यह समिति संसद की विधायी समिति होती है। उसमें विपक्ष के सांसद भी सदस्य होते हैं। इस समिति के लिए प्रश्नावली का निर्धारण कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती है। समिति सदस्यों को जो विषय जरूरी लगता है। उसपर वे राज्यों में जाकर जमीनी स्तर पर कामों एवं योजनाओं की समीक्षा करते हैं। और इस संबंध में राज्य सरकार पूरा सहयोग कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





