भारत
उत्तराखंड: 7.62 लाख लाभार्थियों को माह की पहली तारीख को मिलेगी पेंशन
jantaserishta.com
10 May 2023 10:17 AM IST

x
DEMO PIC
देहरादून (आईएएनएस)| समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को हर माह पहली तारीख की पेंशन का भुगतान करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में ऐसे पेंशनधारकों की संख्या 7.62 लाख है जिनके बैंक खातों में प्रत्येक माह की एक तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाएगी। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने बताया कि अप्रैल की पेंशन का भुगतान करने के लिए 15 मई तक की अवधि तय की गई है। ये होती है परेशानी:-
लाभार्थियों को पेंशन भुगतान में विलंब अधिक होता है। कई बार तो उन्हें छह-छह माह तक पेंशन नहीं मिल पाती है। ऐसे में उन्हें विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने को विवश होना पड़ता है। हाल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष यह विषय आया था।
मुख्यमंत्री ने इस संबंध अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ विमर्श किया। समाज कल्याण की पेंशन योजनाओं में भुगतान के लिए हर माह एक तिथि तय करने का निर्देश दिया। शासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तारीख भी तय कर दी।
Tagsउत्तराखंडउत्तराखंड न्यूज़पेंशन7.62 लाख लाभार्थियोंUttarakhandUttarakhand NewsPension7.62 lakh beneficiaries
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





