भारत

उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसे में 11 यात्री घायल

jantaserishta.com
22 May 2024 1:02 PM IST
उत्तराखंड: ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर सड़क हादसे में 11 यात्री घायल
x
श्रीनगर: उत्तराखंड के श्रीनगर में बुधवार सुबह को ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर एक ट्रोला और सूमो गाड़ी की आमने सामने की टक्कर हो गई। सूमो में सवार सभी 11 यात्री घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना बागवान क्षेत्र में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर हुई। सूमो गाड़ी (यूए 07एम5229) श्रीनगर से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोला (पीबी 13 बीआर 4640) से उसकी टक्कर हो गई। सूमो में 11 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को कीर्तिनगर के श्रीकोट अस्पताल में भर्ती कराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूमो का आगे का हिस्सा अंदर धंस गया।
घायलों में चार यात्री अहमदाबाद गुजरात के, तीन दिल्ली के और एक-एक गाजियाबाद तथा मथुरा का है। वाहन चालक ऋषिकेश का रहने वाला है। एक यात्री कहां से है, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। ट्रोला का जो चालक उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी तलाश की जा रही है। हादसे के बाद से ट्रोला चालक फरार है।
हर साल चारधाम यात्रा के समय यहां कई हादसे होते हैं। इस बार भी जब यात्रा शुरू हुई, उसी दिन हरियाणा के यात्रियों की गाड़ी पर पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर आ गिरा था जिसमें सभी चारों यात्री घायल हो गए थे। इसके बाद गंगोत्री हाईवे पर 18 यात्रियों की ट्रेवल गाड़ी का ब्रेक फेल होने से आठ श्रद्धालुओं को चोट लगी थी। इसके बाद यमुनोत्री हाईवे पर हादसा हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story