भारत

विहिप नेता पर हमले के मामले में एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
17 Jan 2023 4:16 PM IST
विहिप नेता पर हमले के मामले में एक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
x
महोबा (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के भाटीपुरा इलाके में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों पर हुए हमले के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि विहिप के जिलाध्यक्ष मनोज शिवहरे और अन्य पदाधिकारियों पर उस समय हमला किया गया जब वे सोमवार देर शाम शोकसभा में शामिल होकर लौट रहे थे।
एसपी ने कहा, जब विहिप नेता अपने वाहनों में सवार हुए तभी हथियारों से लैस बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इससे शहर में तनाव फैल गया।
विहिप नेताओं पर हमले की खबर फैलते ही सदर कोतवाली थाने में काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर एक आरोपी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया है। तीन नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
एसपी ने बताया कि पुलिस ने रात भर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। एसपी ने कहा, शहर में तनाव के मद्देनजर और कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी को तैनात किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story