भारत
भारी बारिश से मकान गिरने की दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत
jantaserishta.com
12 Sept 2024 4:44 PM IST

x
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में गुरुवार को भारी बारिश के कारण दो अलग-अलग जगहों पर मकान गिरने से कुल पांच लोगों की मौत हो गई। ये हादसे मैनपुरी के कुरावली और भोगांव में हुए। कुरावली तहसील में दीवार गिरने से एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। भोगांव तहसील में दो मासूम बच्चों और एक युवक की दबकर मौत हो गई। पांचों शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एडीएम राम जी मिश्रा ने बताया, “जनपद से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, तहसील कुरावली में एक सूचना प्राप्त हुई, जहां दो लोगों की मृत्यु हुई। इनमें एक महिला और एक युवक शामिल है। इसी तरह तहसील भोगांव में तीन लोगों की मौत हुई, जिनमें दो बच्चे और एक युवक शामिल है। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।”
स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया, ”मुझे सुबह पौने छह बजे इस घटना के बारे में जानकारी मिली थी। सूचना मिलने के बाद मैं मौके पर पहुंचा, तो देखा कि दो लोग दबे हुए थे। इसमें बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें निकाल लिया गया था। इन दोनों बच्चों को खुद अपने सामने निकलवाया था, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।” उन्होंने बताया, “कच्ची दीवार के ऊपर छप्पर पड़ा था। पहले दीवार गिरी। उसके बाद छप्पर गिरा, जिसके नीचे दबकर दोनों की मौत हो गई। बारिश की वजह से यह दीवार गिर गई। घर के मलबे के नीचे दबे तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।”
हादसे का शिकार होकर जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों के घर में शोक का माहौल है। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। शुभचिंतक मृतकों के परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





