भारत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की महाकाल की विशेष पूजा

jantaserishta.com
13 Sept 2023 5:09 PM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की महाकाल की विशेष पूजा
x
उज्जैन/इंदौर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उज्जैन में महाकालेश्वर के मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुधवार को मध्य प्रदेश आना हुआ। वह हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचे और फिर वहां से हेलीकॉप्टर से उज्जैन के लिए रवाना हुए।
योगी आदित्यनाथ ने उज्जैन में बाबा महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और महाकाल का विशेष अभिषेक किया। इसके बाद वे भर्तृहरि की गुफा पहुंचे और दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी उज्जैन से इंदौर पहुंचे और उन्होंने राजवाड़ा में स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद नाथ मंदिर रवाना हुए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story